फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की बहन कौड़ी माता का भव्य वार्षिक श्रृंगार, VIDEO

धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्राचीन कौड़ी माता मंदिर में वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में माता की विशेष मंगला आरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष तिवारी ने बताया कि कौड़ी माता को भगवान श्री काशी विश्वनाथ की बहन के रूप में पूजा जाता है। माता की दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। मान्यता है कि काशी यात्रा के दौरान कौड़ी माता के दर्शन करने से यात्रा का पुण्य फल पूर्ण होता है। माता को कौड़ी अर्पित करने की भी विशेष धार्मिक परंपरा है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें