फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: हिंदू नाम वाले मुस्लिम भाइयों से हुआ दो सगी बहनों का निकाह, पुलिस रही तैनात

सहारनपुर के गंगोह में हिंदू नाम वाले दो मुस्लिम भाइयों का निकाह दो बहनों के साथ पुलिस की निगरानी में करा दिया गया। शादी के कार्ड पर हिंदू नाम लिखे होने पर शुरू हुए विवाद और निकाह रुकवाने की धमकियों के बीच बृहस्पतिवार को हरियाणा से दोनों दूल्हों की बरात गंगोह पहुंची। पुलिस की निगरानी में दोनों सगी बहनों का निकाह दो मौसेरे भाइयों के साथ हुआ। इस दौरान कोई भी विरोध करने नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को हरियाणा के हिसार जिले के छोटी सातरोड निवासी अनिल और जींद जिले के ढांडाखेड़ी निवासी संजय की बरात गंगोह पहुंची। निकाह समारोह को लेकर परिवार में उत्साह का माहौल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें