स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में मेरठ के 842 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल की। सोमवार को मेरठ की मवाना और सरधना तहसीलों के अभ्यर्थी दौड़े। सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों तहसीलों के कुल 1170 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1,055 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। दौड़ परीक्षा में 842 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देर शाम तक संपन्न होंगे। सफल अभ्यर्थियों को बीम बैलेंगिस, पुशअप समेत अन्य मानदंडों पर परखा गया। दौड़ शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश दिया गया।