फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर के कोटला बाजार में गोदाम से पटाखों का जखीरा बरामद, 50 लाख से अधिक कीमत के पटाखे मिले

मेरठ के घंटाघर स्थित कोटला बाजार में आशीष गर्ग के गोदाम से पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। सीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के पटाखे बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये पटाखे दीपावली के लिए मंगाए गए थे और पूरे शहर में सप्लाई किए जाने थे। कार्रवाई के दौरान पटाखों से भरे बड़ी संख्या में कार्टून बरामद हुए। बताया गया कि एक छोटा हाथी वाहन भरने के बाद भी पटाखों के कार्टून खत्म नहीं हुए। सीओ ने व्यापारी आशीष गर्ग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें