मेरठ के आईएमए हॉल में ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक सभा धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने एक-एक कर नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नवंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों ने केक काटा। इस दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी और कार्यक्रम का आनंद लिया। सभा में क्लब अध्यक्ष अलका गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।