फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिना टिकट यात्रा करते 15 यात्री पकड़े, 12,600 रुपये जुर्माना।

मथुरा। रेलवे में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ की मदद से चेकिंग दल ने 15 यात्रियों को पकड़ा। सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट सूरजभान वर्मा ने यात्रियों पर कुल 12,600 रुपये का जुर्माना लगाया। शुक्रवार सुबह गोल्डन, मंगला, सचखंड और केरला एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। सीटीआई अभियोजन शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में टीटीई एकल दीक्षित और मनीष वर्मा भी शामिल रहे। अभियान के दौरान एक नाबालिग युवक भी मिला। पूछताछ में पता चला कि वह घर से नाराज होकर चला आया था। सीटीआई शैलेश मिश्रा ने उसके परिजनों को सूचना दी। उनके स्टेशन पहुंचने पर चेकिंग दल ने युवक को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने रेलवे कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें