छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बलिया नाला स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।