क्षेत्र के मनीकौरा गांव के गुलहरीवा टोला में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित की गई। इसमें लोगों को मतदान के अधिकार और उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि एआईसीसी ऑब्जर्वर अनिल भारद्वाज ने मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने, एक-एक वोट की सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे ने की।