फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: निवेशक सोशल मीडिया के एक्सपर्ट से रहें सावधान

शेयर बाजार में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करना और अपनी जोखिम क्षमता को समझना जरूरी है। सोशल मीडिया के एक्सपर्ट से सावधान रहना चाहिए। उनकी सलाह का इस्तेमाल करने से पहले सरकारी लाइसेंस की जानकारी कर लेनी चाहिए। कमोडिटी ट्रेडिंग के दौरान स्टॉप लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि पूरी निवेशित रकम डूबने से बचाई जा सके। यह बातें सेबी के पूर्व चेयरमैन जीएन बाजपेयी ने सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की दो दिवसीय 46वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस सृजन के समापन समारोह में कहीं। उन्होंने बताया कि बैंकों के ब्याज और महंगाई के आकलन से पता चला है कि पांच साल बाद तक बैंकों की एफडी से उतना लाभ नहीं मिल पाता, जितना म्यूचुअल फंड और इक्विटी में निवेश से मिल सकता है। म्यूचुअल फंड कंपनियों में औसत ब्याज 10 से 15 प्रतिशत तक रहता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना निवेश संपत्ति, बैंक, सोना-चांदी और शेयर बाजार में अलग-अलग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेबी के कामकाज में लगातार पारदर्शिता आ रही है। इसी कारण लोग तेजी से इस क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी ऑडिट करने वाली फर्म वैश्विक स्तर की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश में ही वैश्विक मानकों वाली ऑडिट फर्मों का विकास हो, जो वैश्विक ऑडिट में अपनी अलग और नई पहचान बना सकें। सम्मेलन में सीए अभय देसाई ने जीएसटी की समस्याओं पर, सीए अमित रतनपाल ने सीए टू फाउंडर नेक्स्ट चैप्टर पर और उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी आधारित योजनाओं पर विचार रखे। मौके पर सीए अंकुर गोयल, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अनुज गोयल, ज्ञान चंद्र मिश्रा, पंकज शाह, अंकुश जैन, निर्भीक गांधी, धवल कोठारी, मानसी गुप्ता, जेपीएस भाटिया, भूमिका शास्त्री, अनुष्का सैनी, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें