फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: ड्राइवरों के लिए सुरक्षा कानून और आयोग बनाने की मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

गाजीपुर में ड्राइवरों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए अलग कानून बनाने, ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को चालकों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के बैनर तले चालक कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब के बाहर जुटे। देशव्यापी 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' के समर्थन में प्रदर्शन कर चालकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाईं। महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें देशभर के ड्राइवरों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए विशेष ड्राइवर सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें