गाजीपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज छह के तहत अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिले के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त की। इस दौरान महिलाओं और लड़कियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।