फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के अगवानपुर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, तीन गुलदारों की मौजूदगी से दहशत में थे ग्रामीण

बिजनाैर में अफजलगढ़/ कादराबाद क्षेत्र के गांव अगवानपुर के जंगल में लगातार दिखाई दे रहे तीन गुलदारों में से एक मंगलवार देर रात पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने चार दिन पहले ग्रामीणों की मांग पर नायब सिंह के खेत में पिंजरा लगाया था। गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पिंजरे में कैद होने के बाद गुलदार ने बाहर निकलने का प्रयास किया, जिसमें उसका मुंह जख्मी हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे समेत पीलीडैम वन चौकी ले गई। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब 9 से 10 वर्ष है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें