फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में अमर उजाला अपराजिता में छात्राओं को टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी

बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में अमर उजाला की ओर से आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा बिष्ट छात्राओं के साथ मौजूद रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. थानेदार ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव, एचपीवी टीकाकरण और समय पर स्वास्थ्य जांच के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कई गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी है। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को गंभीरता से सुना और अपनी जिज्ञासाओं के बारे में सवाल भी किए। कार्यक्रम में कक्षा 12 की उन्नति, दीपा, सेजल, सोनी, कक्षा 11 की जानवी, सोनाक्षी सहित विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा। विद्यालय के प्रबंधक यशपाल ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें