अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 क्लब चैंपियनशिप के लीग मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें खिताब के लिए दमखम दिखा रही हैं। शनिवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता का आयोजन एक दिसंबर तक होगा।