रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की होड़ में शुक्रवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों में बहनों को सीट नहीं मिल सकी। उन्होंने खडे़ होकर यात्रा की । आगरा कैंट स्टेशन से लेकर आईएसबीटी, ईदगाह बस अड्डे और शहर के अन्य बस ठहरावों तक यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। स्थिति यह रही कि कई यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेनों के दरवाजों से लटककर यात्रा करते नजर आए। वहीं बसों में सीट न मिलने पर महिलाओं समेत बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।