फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्यूमर की जांच के लिए एडवांस मशीनों की जरूरत, एसएन मेडिकल काॅलेज में हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। इसमें डॉक्टरों ने कैंसर की सटीक जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनों की जरूरत बताई। इससे ट्यूमर की सटीक जांच हो सकेगी, जिससे बीमारी का इलाज हो सकेगा। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. सुमित गुजराल ने बताया कि ट्यूमर की जांच के लिए पैथोलॉजी विभाग में ऑटोमेटिक इम्युनोहिस्टोकेमिस्ट्री एनालाइजर की जरूरत है। यह ट्यूमर की बेहद सटीक जांच करता है। इससे त्रुटि की आशंका नहीं रहती। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा रानी ने बताया कि तीन दिन चली कार्यशाला में ट्यूमर की जांच के लिए विभिन्न तकनीकी एवं अन्य का प्रशिक्षण दिया गया। पैथोलॉजी विभाग की डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि ट्यूमर बोर्ड में छह विशेषज्ञ होंगे जिससे कैंसर के मरीजों की जांच से इलाज और सर्जरी की व्यवस्थित कार्ययोजना बन सकेगी। सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आयोजक डॉ. हरेंद्र यादव ने बताया कि तीन दिन कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर व्याख्यान हुए। इससे पहले एसएन के प्रभारी प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. गरिमा ढुंढी, डॉ. पूजा नगायच, डॉ. अनीता, डॉ. सुनील परीचा, डॉ. श्रीधर ने भी व्याख्यान दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें