फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ankesh Dogra Updated Fri, 04 Sep 2026 01:36 PM IST

राजधानी शिमला में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की लंबी कतार दोपहर तक बढ़कर राम बाजार तक पहुंच गई। भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर जारी है। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में रात 12 बजे होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भी खासा उत्साह है। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और उत्सव मनाया जाएगा। शहर में जन्माष्टमी के चलते बाजारों और मंदिरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर के आसपास भक्तों की भीड़ को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पर्व का उत्सवी माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें