फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग

फिल्लौर-अट्टी रोड पर एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। कार से निकल रहे धुएं के कारण उसे चला रहे पंचायत मेंबर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फिल्लौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए फिल्लौर थाना के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कार पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह की है, जो फिल्लौर में ड्यूटी पर तैनात हैं। घटना के समय गांव मथड्डा कलां में रहने वाले एक पंचायत मेंबर कार लेकर जा रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण कार से धुआं निकलने लगा। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें