फरीदकोट पुलिस लाइन में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से तब्दील हुए एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के सम्मान में शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी शानदार सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। एसएसपी बैंस ने कहा कि करीब 35-36 वर्षों की पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने फरीदकोट में बतौर एसपी छह महीने सेवाएं निभाईं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पूरी सेवा के दौरान सबसे अधिक अच्छा फरीदकोट में ही महसूस हुआ। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन पर फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।