फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निर्माणाधीन मकान की छत पर 25 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

लखनऊ के महिंगवा के गणेशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सतीश यादव की रात लगभग डेढ़ बजे गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान की छत पर कुछ लोगों ने चाकुओं और धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। सतीश का शव गांव के बाहर एक मंदिर के नजदीक ग्रामीणों को मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोते समय उसके ऊपर धारदार हथियारों और चाकुओं से हमला किया गया जिसमें घायल सतीश छत से नीचे धान की खेत में जा गिरा। जहां से उसने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और भागकर लगभग छह सौ मीटर गणेशपुर गांव किनारे मदद के लिए पहुंचा लेकिन वहां पर उसकी चीखकर पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच पाते उसके पहले ही उसे फिर से धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करके मंदिर के समीप ही लहूलुहान कर दिया गया। एस ओ राधेश्याम मौर्य के मुताबिक 112 नम्बर पर हुई सूचना पर पीआरवी और महिंगवा पुलिस पहुंची उसे ट्रामा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता शिव बालक यादव ने अज्ञात पर हत्या की शिकायत दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें