ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में आयोजित ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में टाइगर एफसी और यूनिटी बी की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबले में टाइगर एफसी की टीम पीली जर्सी और यूनिटी बी की टीम हरी जर्सी में मैदान पर उतरी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाने और गोल करने के लिए जोर लगाया।