फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एक सदी बाद अवध के खेतों में फिर लहलहाई नील की खेती

करीब एक सदी बाद अवध के खेतों में प्राकृतिक नील की खेती फिर से रफ्तार पकड़ रही है। इस ऐतिहासिक खेती को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत शुक्रवार को फ्रांस के लियोन शहर स्थित एलजीटी ला मार्टिनियर डिडेरो के 22 विद्यार्थियों ने कुर्सी रोड स्थित एएमए हर्बल के अमेजिंग फार्म का दौरा किया। विद्यार्थियों ने नील की खेती से लेकर पौधों से प्राकृतिक रंग तैयार करने तक की प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा। यह दौरा ला मार्टिनियर कॉलेज की ओर से आयोजित इंटर-मार्टिनियर एजुकेशनल मीट के तहत किया गया। कार्यक्रम की थीम 'नीला धागा : अवध के खेतों में नील की वापसी' रखी गई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अवध की पारंपरिक नील खेती, उसके ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक रंग बनाने की प्रक्रिया से परिचित कराना था। नील की खेती का इतिहास अवध की सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत से जुड़ा रहा है। क्लॉड मार्टिन की विरासत के संदर्भ में भी इसका विशेष महत्व बताया जाता है। अब प्राकृतिक रंगों के प्रति बढ़ती रुचि के बीच इस खेती को दोबारा पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें