अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित चंदन हॉस्पिटल के ठीक सामने बने ओवरब्रिज पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात होते ही ओवरब्रिज पर अंधेरा छा जाता है। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त न होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से रात के समय वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अंधेरे के कारण राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। अयोध्या नेशनल हाईवे जैसे प्रमुख मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का बंद रहना संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।