लठियाणी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में आज कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (स्पोर्ट्स मीट) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष कुलदीप चंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप चंद शर्मा एवं प्रधानाचार्य वरुण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।