फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र बोले- सरकार की आलोचना लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन सेना के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र ने प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी की भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध में देश के राष्ट्रीय स्वाभिमान और भारतीय सेना के सम्मान को विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है। शैलेंद्र ने कहा कि भारतीय सेना देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। सेना के शौर्य और पराक्रम पर राजनीतिक बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी राजनीतिक दल की हार-जीत या दूसरे देश की सैन्य क्षमता की तुलना करते हुए ऐसी टिप्पणी करना जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें