फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: तीन प्रतियोगिताओं में हिमाचल के कूडो खिलाड़ियों ने जीते 79 पदक, प्रियांशी वर्मा ने हासिल किया स्वर्ण

हिमाचल प्रदेश के कूडो खिलाड़ियों ने तीन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 79 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनमें सोलन की होनहार खिलाड़ी प्रियांशी वर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्होंने तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने 17वीं कूडो नेशनल प्रतियोगिता, 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल प्रतियोगिता और 7वीं कूडो फेडरेशन प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण, 15 रजत और 45 कांस्य पदक जीते। प्रियांशी के अलावा सोलन की प्रिया कुमारी थापा, नितिश ठाकुर और रामपुर की वैभवी सिंह राणा ने भी तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। जिलावार प्रदर्शन में सोलन जिला अव्वल रहा। यहां के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 10 रजत और 33 कांस्य सहित 56 पदक जीते। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। कूडो एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार जसवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें