फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: घर में शादी की रौनक, खेतों में चोरों का धावा; दो बोरवेलों की बिजली तारें चोरी

जिला में निजी व सरकारी सिंचाई-पेयजल योजनाएं चोरों के निशाने पर, सतीवाला में बेटे की शादी में व्यस्त परिवार के खेतों को बनाया निशाना धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में चोर अब घरों और दुकानों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी उनके निशाने पर है। खेतों में लगे बोरवेल, मोटरें, बिजली की तारें और सरकारी सिंचाई योजनाओं के उपकरण लगातार चोरी हो रहे हैं। ताजा मामला विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत सतीवाला का है, जहां एक परिवार घर में बेटे की शादी की खुशियों में व्यस्त था और शातिर चोर रात के अंधेरे में दो खेतों के बोरवेलों की बिजली तारें चोरी कर ले गए। इस वारदात ने एक बार फिर जिले में सिंचाई संसाधनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सतीवाला निवासी खुशीनाथ के बेटे का विवाह समारोह चल रहा है। पूरा परिवार शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने खुशीनाथ और उनके रूपिंद्र के खेतों में लगे दो अलग-अलग बोरवेलों की बिजली तारों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवारों के अनुसार अब दोनों बोरवेल से मोटरें निकालकर दोबारा तारें डालनी पड़ेंगी। इससे न केवल चोरी की गई तारों का नुकसान हुआ है, बल्कि मोटरें निकालने और नई तारें लगाने का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ेगा। दोनों परिवारों को हजारों रुपये की आर्थिक चपत लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें