फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: फीस वृद्धि को लेकर बंजार महाविद्यालय में एसएफआई ने किया प्रदर्शन

आशीष कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 06:37 PM IST

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में मंगलवार को एसएफआई बंजार इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की छात्र-विरोधी नीतियों और उच्च शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कुलपति के प्रति रोष जताया। इस दौरान बंजार इकाई अध्यक्ष साहिल और सचिव हेमलता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एसएफआई के लगातार आंदोलन और छात्रों के दबाव के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 प्रतिशत फीस कटौती का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कटौती छात्रों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास मात्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी 25 प्रतिशत फीस वृद्धि वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें