{"_id":"6a8d45c70db2b9c17504aaae","slug":"video-ssp-visits-kedareshwar-temple-in-mauranipur-offers-prayers-and-reviews-security-arrangements-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर के केदारेश्वर मंदिर पहुंचे एसएसपी, पूजा-अर्चना कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मऊरानीपुर के केदारेश्वर मंदिर पहुंचे एसएसपी, पूजा-अर्चना कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जिले की कमान संभालने के बाद नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अपनी कार्यशैली की शुरुआत धार्मिक आस्था और सुरक्षा व्यवस्था के मुआयने के साथ की। सावन के अंतिम सोमवार की रात वे मऊरानीपुर के रौनी गांव स्थित प्रसिद्ध केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन एवं जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन-अर्चना के बाद एसएसपी ने मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण किया। सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को परखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुलभ एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था कायम करना और हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहेगी। अपराधी अपराध का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं और सामान्य जीवन जिएं, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार रत्नेश सिंह, कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।