देव सदन में आयोजित भाजपा प्रकोष्ठों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों की भाषा अलग-अलग होती है। सरकार में बैठे मंत्रियों में किसी तरह का कोई तालमेल नहीं है और यह सरकार पूरी तरह से असमंजस में हैं। अब प्रदेश में महंगाई के बहाने कांग्रेस बचने का बहाना ढूंढ रही है और प्रदेश की जनता को महंगाई के नाम पर गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जो अपने ही विधानसभा सत्र का वाकआउट कर रही है।