फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 20 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा स्तरीय निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वीरवार को मिनी सचिवालय बड़सर में आयोजित प्रतियोगिताओं में 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन में रुचिका भारद्वाज और प्रश्नोत्तरी में अनिरुद्ध शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता बढ़ाना था। निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों ने विधानसभा स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन में 51-51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन में आस्था दूसरे,वैशाली तीसरे, रितिका चौथे वर्तिका शर्मा पांचवें,प्रश्नोत्तरी में अर्शित दुग्गल दूसरे, अतुल कुमार तीसरे, शुभम राणा चौथे,सौरभ शर्मा पांचवें स्थान पर रहे। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं सहायक उपमंडलाधिकारी बड़सर स्वाति डोगरा ने प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वालों को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बिझड़ी एवं स्वीप नोडल अधिकारी अमरजीत शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें