फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़: बीएसएफ जवान विक्रम का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बड़े भाई देवेंद्र कुमार ने दी मुखाग्नि

जम्मू के अखनूर में तैनात बीएसएफ जवान विक्रम दत्त शर्मा का शनिवार को पैतृक श्मशानघाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के आकस्मिक निधन से कोहलवीं गांव में मातम पसरा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन माह पहले ही परिवार ने पिता को खोया था और अब जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम पंचायत गाहलियां के कोहलवीं गांव निवासी 42 वर्षीय विक्रम दत्त शर्मा का शुक्रवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे और एक-दो दिन बाद वापस ड्यूटी पर लौटने वाले थे। बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। बड़े भाई देवेंद्र कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। विक्रम दत्त अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और तीन वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी जमा एक और दूसरी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे विक्रम के अचानक चले जाने से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी और मासूम बच्चों के रोने से हर किसी की आंखें नम हो गईं। जवान की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें