फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर राज मोहल्ला गुरुद्वारे में सर्वसाझा प्रभात फेरी समागम

सोनीपत। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, राज मोहल्ला में सर्वसाझा प्रभात फेरी समागम आयोजित किया गया। इसमें शहर के विभिन्न गुरुद्वारों और मंदिरों से निकली प्रभात फेरियों में शामिल संगत ने भाग लिया। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर सभी प्रभात फेरियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के प्रधानों, पुजारियों और ग्रंथियों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। समागम में संगत ने मिलकर गुरु नानक देव की वाणी का कीर्तन किया। गुरुद्वारे के महासचिव परमजीत सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने बताया कि गुरुपर्व के अवसर पर रविवार सुबह 10:30 बजे विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गीता भवन चौक से शुरू होकर सेक्टर-14, सेक्टर-15, विवेकानंद चौक, मामू-भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, फ्रेंड्स पार्क और सुभाष चौक से होकर गुजरेगा। इसके बाद रात करीब आठ बजे इसका समापन होगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार गुरदयाल सिंह सोढ़ी, तेजेंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरजीत सिंह, फतेहचंद नारंग और इकबाल सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें