फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: हड़ताली कर्मचारियों को कांग्रेसियों का समर्थन, पूर्व सीपीएस बोले- सरकार कर कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी; जायज मांगों को कर रही है अनदेखा

सोनीपत। नगर पालिका कार्यालय के गेट पर मांगों को लेकर धरने पर बैठे हड़ताली सफाई कर्मचारियों को शनिवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान जयवीर सिंह ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी और वादा खिलाफी का आरोप लगाया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि सफाई कर्मचारी विकास की पहली कड़ी हैं। कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी सफाई कर्मचारियों ने अस्पतालों, स्कूलों, शहरों और गांवों में सबसे पहले पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार सफाई कर्मचारियों से वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। पूर्व सीपीएस ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांवों में 11 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। उनकी सरकार ने ठेका प्रथा को समाप्त किया था। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को सीधे डीसी रेट पर नियुक्त करने तथा कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में भी कांग्रेस सरकार ने पहल की थी। मौजूदा सरकार को सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करना चाहिए। इस दौरान जोगिंद्र दहिया, शहरी अध्यक्ष प्रवीन सैनी, सुषमा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें