जिला घर में आज सुबह करीब 8:00 बजे तक धुंध छाई रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं हादसे का भी खतरा रहा। धूप खिली तो धुंध से राहत मिल पाई। वहीं ठंड लगातार बढ़ रही है। उत्तम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर धूप खिले रहने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर कब सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ही धुंध और गहरी होने लगेगी तो वहीं ठंड भी बढ़ेगी। फिलहाल जो मौसम चल रहा है वह गेहूं व सब्जियों की फसल के लिए पूरी तरह से अनुकूल है।