फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में छात्राओं को स्वरोजगार के बारे में किया जागरूक

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में समग्र शिक्षा के तहत आयोजित पांच दिवसीय किशोरावस्था व जीवन कौशल कार्यक्रम के तीसरे दिन बच्चों को व्यावसायिक कौशल व उद्यमिता, पर्यावरण जागरूकता, अपशिष्ट अथवा कचरा प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूरावास से एनएसक्यूएफ प्रवक्ता संध्या कुमारी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं के अंदर व्यावहारिक कौशल विकसित करने की कोशिश की। उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार के अवसर बताएं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाओं, तकनीकी और मरम्मत डिजाइनिंग, स्वास्थ्य और सौंदर्य, आईटी ऑफिस आदि बहुत सारे रोजगार के अवसर बताएं। लड़कियों के लिए विशेष तौर पर ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई कढ़ाई, मेहंदी रचना, टाइपिस्ट, रेसिपी के उदाहरण दिए। विद्यालय के विज्ञान अध्यापक विक्रम सिंह ने बच्चों को पर्यावरण जागरूकता और अपशिष्ट अथवा कचरा प्रबंधन की अवधारणा सहित विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न प्रकार के वायु जल और भूमि प्रदूषण की जानकारी दी। प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि विद्यालयों में लड़कियों के लिए विभाग की तरफ से चलाए जा रहे इस प्रकार के जीवन कौशल प्रोग्राम बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें