कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय पहुंचकर सीएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे। हरियाणा में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की रणनीति तय कर ली है। सोमवार को सीआईटीयू के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारी संगठनों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा।