फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: गांव कानोन्दा में दो पक्षों में हुई फायरिंग, दो सगे भाईयों को लगी गोली; मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ था झगड़ा

बहादुरगढ़। गांव कानोन्दा में रविवार रात मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो सगे भाई साहिल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान फायरिंग की गई। फायरिंग में साहिल को एक गोली लगी, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी और कमर के पास छर्रे लगे। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर घटना की परिस्थितियों और फायरिंग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग की वास्तविक वजह और आरोपियों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायलों के बयान लिए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें