सेक्टर-10 जीएमसीबीएल डिपो में एक साथ चार्ज हो सकेंगी 36 ई-बसें सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो के परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम सितंबर माह के अंत तक बनकर तैयार होंगे। यहां पर कुल 18 पॉइंट बनाए जाने हैं, जिसमें एक साथ 32 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को चार्ज किया जा सकेगा। इनमें से छह पॉइंट का तैयार करके टीनशेड डाली जा चुकी है। वहीं, 12 चार्जिंग पॉइंट तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। ई-बस का ट्रायल सफल हो चुका है। ऐसे में सितंबर माह के अंत तक जीएमसीबीएल को 25 ई-बसें मिल सकती है।