फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कूलर पैड फैक्टरी में भड़की आग का वीडियो, धुआं उठता देख मची अफरातफरी, बगल वाली इमारत भी आई चपेट में

बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर कूलर की घास के पैड बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि आग जुगल बिल्डिंग के बगल वाली इमारत में स्थित फैक्टरी में लगी।

आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फैक्टरी में कूलर की घास के पैड बनाए जाने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई।

हालांकि, आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की वास्तविक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से आग के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें