फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, शव गड्ढे में दबाया

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 25 Aug 2026 07:18 PM IST

फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मोजाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को घर के पास गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त अमन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी केशव निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश और उसके प्रेमी कामत निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि कामत मृतक श्यामवीर के साथ गांव मोजाबाद स्थित मकान में रहता था। इसी दौरान उसके मृतक की पत्नी केशव के साथ संबंध बन गए थे। श्यामवीर को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते वह पत्नी से शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें