फरीदाबाद में बिजली और पानी की समस्या से परेशान लोगों ने सोहना मोड़ पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिन से बिजली नहीं आने के कारण घरों में रखे खाने-पीने के सामान खराब हो रहे हैं। घरों में बुजुर्ग और मरीज भी हैं, जो पंखे नहीं चलने से परेशान हैं। इसके अलावा, पीने के पानी की भी किल्लत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बिजली और पानी की समस्या से परेशान होकर उन्हें घर का कामकाज छोड़कर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।