फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी शरदोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, कहा- यह लोक संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम

Fri, 09 Oct 2026 10:45 PM IST
अमन मैथानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

मसूरी। मसूरी शरदोत्सव के चौथे दिन आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और कहा कि मसूरी शरदोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शरदोत्सव स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से प्रदेश की पारंपरिक कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलती है। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन होने से पर्यटकों को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और अनुभव करने का मौका मिलता है। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों, होटल कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े अन्य लोगों को भी लाभ मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें