{"_id":"6899bda3285168069c0b7828","slug":"video-not-a-single-player-from-the-uttarakhand-state-will-play-in-commonwealth-weightlifting-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में नहीं खेलेगा राज्य से एक भी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में नहीं खेलेगा राज्य से एक भी खिलाड़ी
अहमदाबाद में पहली बार होने वाली कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड से एक भी खिलाड़ी का चयन नहीं हो सका है। इसके लिए प्रदेश से उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन अध्यक्ष महेश नेगी और महासचिव राजीव चौधरी को बतौर अतिथि बुलावा आया है। महासचिव राजीव चौधरी ने संवाद न्यूज टीम से वार्ता में कहा कि उन्हें भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने अतिथि के रूप में न्योता दिया है। उन्होंने बताया कि पहली बार कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप कराना देश के लिए गौरव की बात है। यह 24 से 30 अगस्त तक अहमदाबाद में प्रस्तावित है। 2036 में देश ओलंपिक खेल कराने के लिए प्रयासरत है। इसलिए बेहतर प्रदर्शन दिखाने को प्रथम चरण में यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। जो यूथ, जूनियर और सीनियर आदि वर्गों में होगी। इसमें करीब 48 महिला-पुरुष खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। कहा कि जागरूकता एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उत्तराखंड से एक भी खिलाड़ी का चयन नहीं होना दुर्भाग्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।