फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Another cow becomes tiger's prey in Bagga Chauvan Khatima

खटीमा: बग्गा चौवन में एक और गाय बनी बाघ का शिकार, क्षेत्रवासियों में दहशत; गश्त बढ़ाने की मांग

Tue, 01 Sep 2026 05:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 01 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

बग्गा चौवन में वन्यजीवों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गांव में बाघ के एक और गाय को शिकार बनाने के बाद लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Another cow becomes tiger's prey in Bagga Chauvan Khatima
बाघ - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

विज्ञापन

खटीमा के दूरस्थ गांव बग्गा चौवन में वन्यजीवों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गांव में बाघ के एक और गाय को शिकार बनाने के बाद लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

चकरपुर लाइन, बग्गा चौवन निवासी इंदर सिंह चुफाल की गाय शनिवार को चारा चुगने जंगल में गई थी। शाम को जब गाय वापस नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार को जंगल में झाड़ियों के पास गाय मृत अवस्था में मिली। उसका पिछले हिस्से को बाघ खा चुका था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उपप्रधान हेमंत कन्याल समेत अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि पूर्व में भी हुई वन्यजीवों के हमले की घटना के बाद आसपास ट्रैप कैमरे लगाए हैं, अभी तक किसी भी कैमरे में बाघ नजर नहीं आया है। विभाग क्षेत्र में निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन

लगातार बढ़ रही हैं वन्यजीव के हमलों की घटनाएं
खटीमा क्षेत्र में जानवरों और इंसानों पर वन्यजीवों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले चार दिनों में बाघ के हमले में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। दो मवेशियों को बाघ ने अपना निवाला बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा क्षेत्र में चार साल में बाघ के हमले में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। 21 सितंबर 2022 को बाघ ने बग्गा चौवन निवासी उमेद सिंह और मदन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था। 18 जनवरी 2022 को पूरनपुर मार्ग पर इस्लाम नगर निवासी जहीरुद्धीन और उनके दामाद मो. अजीम पर हमला किया। आठ अप्रैल 2024 को बिल्हेरी निवासी गौरा देवी पर दो बाघों ने हमला किया था। एक सितंबर 2024 को अमाऊं निवासी गुलाब सिंह पर बाघ ने हमला किया। तीन जुलाई 2025 को जमौर निवासी दीवान सिंह पर बाघ ने हमला किया। 28 नवंबर 2025 को बरी अंजनिया निवासी विक्रम सिंह पर बाघ ने हमला किया। चार जून 2026 को पचौरिया निवासी गोविंदी देवी पर बाघ ने हमला किया। 28 अगस्त 2026 को बग्गा चौवन निवासी किशोर ईश्वर सिंह बिष्ट को बाघ ने हमला कर जख्मी कर दिया था। 

बाघ के हमलों में 15 की हो चुकी है मौत
खटीमा में पिछले चार साल में बाघ के हमलों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 मई 2022 को शारदा डैम क्षेत्र में बाघ के हमले में रोहित और उमा शंकर की मौत हो गई। दिसंबर 2022 को न्यूरिया निवासी परितोष बाघ का शिकार बन गए थे। जनवरी 2023 को हल्दीघेरा निवासी केवल सिंह, मार्च में झाऊपरसा निवासी रंजीत और दाह ढाकी निवासी रमेश, अगस्त में पीलीभीत निवासी हरनंदन, अक्तूबर में बग्गा चौवन निवासी भागुली देवी और दिसंबर में को बग्गा चौवन निवासी तारा सिंह को बाघ ने अपना शिकार बनाया। जनवरी 2024 को सरपुड़ा निवासी सुभावती, मई में बूढ़ाबाग निवासी रामरेशर सिंह और जून में बूढ़ाबाग निवासी प्रेम चंद ने बाघ के हमले में जान गंवाई। जून 2025 को बीसलपुर निवासी जितेंद्र सिंह, जनवरी 2026 को बग्गा चौवन निवासी शेर सिंह कन्याल और अप्रैल में बग्गा चौवन निवासी गोपली देवी बाघ का शिकार बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed