{"_id":"6ab924cdae809dd4d50c6d4a","slug":"video-tehri-heavy-rain-in-bhilangana-for-36-hours-paddy-crop-faces-threat-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिहरी: भिलंगना में 36 घंटे से जोरदार बारिश, धान की फसल पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: भिलंगना में 36 घंटे से जोरदार बारिश, धान की फसल पर मंडराया संकट
भिलंगना ब्लॉक में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पिछले करीब 36 घंटे से क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लगातार जोरदार बारिश हो रही है। केमर, बासर, आरगढ़, गोनगढ़, कोटी फैगुल, नैलचामी, हिंदाव, ग्यारह गांव और भिलंग समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है और ठंड ने भी दस्तक दे दी है। बारिश और ठंड के कारण आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। ग्रामीण इलाकों में लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
धान की फसल पर मंडराया बर्बादी का खतरा
लगातार बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में धान, मंडवा, झंगोरा, दालें आदि तमाम फसलें पकने के कगार पर है, लेकिन लगातार बारिश के चलते फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने और फसलों के गिरने से किसानों की महीनों की मेहनत पर संकट मंडरा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।