{"_id":"6ab8d2c32e735c40050b20b4","slug":"video-shoe-artisan-dies-during-treatment-fir-against-wife-and-two-others-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जूता कारीगर ने दम तोड़ा, पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जूता कारीगर ने दम तोड़ा, पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी
आगरा के शाहगंज के खेरिया मोड़ रोड निवासी जूता कारीगर राजा (38) की शनिवार सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें ब्रेन हेमरेज बताकर भर्ती कराया गया था। परिजन ने मृतक की पत्नी, उसके चाचा और बहन पर मारपीट करने, रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की है। खेरिया मोड़ रोड पर आनंद इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले बंटी ने बताया कि उनके बड़े भाई राजा का 15 वर्ष पहले शहीद नगर की युवती रिजवाना से निकाह हुआ था। आरोप है कि पत्नी तीन माह बाद ही अलग किराए पर रहने लगी थी। दोनों के कोई संतान नहीं है। लॉकडाउन के बाद जबरन दबाव बनाकर भाई को मायके शहीद नगर रहने पर मजबूर किया। वहां उसके चाचा शाहिद अली, बहन इमराना और भाई मिलकर राजा को परेशान कर रहे थे। राजा के नाम से लोन ले लिया था। आपराधिक प्रवृत्ति के रिश्तेदारों को उनके नाम से सिम दिलवा दी थी। रुपये नहीं देने पर तीन माह पूर्व पत्नी ने राजा की पुलिस से शिकायत कर घर से निकाल दिया था। वह खेरिया मोड़ पर रह रहे थे। 5 सितंबर को ससुराल वालों ने राजा को बुलाया। लौट कर आने पर उन्होंने ससुराल में पत्नी और अन्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया। अगले दिन सुबह सिर में दर्द बताने के बाद राजा बेहोश हो गए। उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। सीटी स्कैन में दिमाग की नस चोट लगने से फटने का पता चला। उस समय शहीद नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की गई। पुलिस ने राजा के होश में आने पर बयान लेने के बाद कार्रवाई की बोलकर लौटा दिया। राजा के सालों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह एसएन में उनकी मौत हो गई। परिजन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।