फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Medical College Struggle Committee will hold a 'Kanastar Bajao' (drumming on metal canisters) rally today.

Tehri News: आज कनस्तर बजाओ रैली निकालेगी मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति

Sun, 27 Sep 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 27 Sep 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
The Medical College Struggle Committee will hold a 'Kanastar Bajao' (drumming on metal canisters) rally today.
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को 43वें दिन धरना और 27वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। संघर्ष समिति आज सोमवार को नई टिहरी बाजार से कलेक्ट्रेट तक कनस्तर बजाओ रैली निकालेगी।
विज्ञापन

बौराड़ी के गणेश चौक में रविवार को चिंतामणि थपलियाल और आशीष द्विवेदी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। धरना स्थल पर भाजपा नेता जीतराम भट्ट का 57 वें दिन सत्याग्रह जारी रहा। संघर्ष समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया आज सोमवार को शासन-प्रशासन को जगाने के लिए नई टिहरी के श्रीदेव सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक कंस्तर बजाओ रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि आंदोलन का डेढ़ माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन सरकार मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी नहीं कर पाई है। इस मौके पर सफर सिंह नेगी, पुरुषोत्तम चमोली, देवेश्वर प्रसाद, भगवान सिंह पंवार, सोबन सिंह पंवार, प्रदीप रावत, नित्यानंद बहुगुणा, कमल सिंह महर, किशोर लाल चमोली, संदीप रावत, राहुल बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed