फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam-affected people expressed outrage over the non-resolution of their demands.

Tehri News: बांध प्रभावितों ने मांगों के निराकरण नहीं होने पर आक्रोश जताया

Sun, 27 Sep 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 27 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Dam-affected people expressed outrage over the non-resolution of their demands.
नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित गांव के युवाओं ने बैठक कर प्रभावितों की मांगों का निराकरण न होने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने बांध प्रभावितों को छूटी परिसंपत्तियों का जल्द भुगतान करने और युवाओं को रोजगार देने मांग प्रमुखत से उठाई।
विज्ञापन

जौनपुर में यमुना नदी तट पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित गांव के जनप्रतिनिधियों और युवाओं की बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष समिति जौनपुर-जौनसार के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में बसाणिधार में बैठक हुई। अध्यक्ष सजवाण ने कहा कि बांध प्रभावित युवाओं को परियोजना रोजगार देने, प्रभावित काश्तकारों के परिवारों की गणना करने, फलदार पौधों, खेत-खलियान, घराट, छानी आदि परिसंपत्तियों के मुआवजे की मांग कर हैं लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

समिति के सचिव राकेश राणा ने कहा कि बांध प्रभावितों की जायज मांगों को कई बार शासन- प्रशासन में उच्चाधिकारियों के समक्ष भी रखा गया लेकिन हर बार कोरा आश्वासन मिलता है। बैठक में निर्णय लिया गया जल्द ही टिहरी और देहरादून के जिलाधिकारियों को प्रभावित ग्रामीणों का मांग पत्र दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में सुरेश रावत, आनंद तोमर, सरदार सिंह रावत, प्रदीप भंडारी, अंकित, सुरेश राणा, चैन सिंह, लूथर सिंह, संदीप तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed