{"_id":"6ad22834c6f79e2a8b025220","slug":"video-rishikesh-grand-conclusion-of-the-five-day-maa-shabari-ramleela-at-parmarth-niketan-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में पांच दिवसीय मां शबरी रामलीला का भव्य समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में पांच दिवसीय मां शबरी रामलीला का भव्य समापन
परमार्थ निकेतन में आयोजित पांच दिवसीय मां शबरी रामलीला का भव्य समापन हो गया। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में जनजातीय और आदिवासी कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से रामभक्ति, लोक संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान चिदानंद महाराज ने कहा कि मां शबरी का जीवन श्रद्धा, धैर्य और निष्काम प्रेम का प्रतीक है, और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण की जनजातीय संस्कृति हमारी सनातन धरोहर है। समापन अवसर पर बेहतरीन प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों और आयोजकों राहुल, हितेश, चंचल, डॉ. अनु, प्रवीण को रुद्राक्ष का पौधा और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।